बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन सप्लायर गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क का खुलासा

Bilaspur. बिलासपुर पुलिस ने हेरोइन तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के Tarn Taran जिले से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले चकरभाठा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों से 34 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी।

जांच में सामने आया कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब में नशीले पदार्थ गिराए जाते हैं, जिन्हें अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किया जाता है। इसी नेटवर्क के माध्यम से बिलासपुर तक हेरोइन पहुंच रही थी।

पुलिस ने खेमकरण क्षेत्र से मुख्य आरोपी बाला उर्फ बलराम सिंह सनियारे (63) को पकड़कर ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाना शुरू कर दिया है। सीएसपी सिविल लाइन Nimitesh Singh के मुताबिक पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। होली को देखते हुए पुलिस ने नशे के खिलाफ निगरानी और सख्त कर दी है।

You May Also Like

More From Author