तय समय के बाद खुला क्लब मिथ्या, मैनेजर गिरफ्तार, लाइसेंस निरस्तीकरण की तैयारी

रायपुर.कमिश्नरेट लागू होने के बाद देर रात तक खुले होटल, ढाबा, बार और क्लबों पर पुलिस की सख्ती जारी है। इसी कार्रवाई के तहत वीआईपी रोड स्थित क्लब मिथ्या तय समय से अधिक संचालित पाए जाने पर उसके मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही क्लब के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार शासन के निर्देशों के तहत सभी क्लब और पब को रात 12 बजे तक बंद करना अनिवार्य है। इस नियम की जांच के लिए रायपुर पुलिस द्वारा तेलीबांधा थाना क्षेत्र में नियमित रात्री चेकिंग की जा रही है।

15 फरवरी की रात जांच के दौरान क्लब मिथ्या करीब 12:50 बजे तक खुला मिला। मौके पर मौजूद मैनेजर को नियम उल्लंघन पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

बार-बार नियम तोड़ने के चलते क्लब मिथ्या का गुमाश्ता लाइसेंस निरस्त करने का प्रतिवेदन भी संबंधित विभाग को भेजा गया है। इससे पहले 1 फरवरी को भी क्लब तय समय से अधिक खुला पाया गया था।

You May Also Like

More From Author