मिशन 90 प्लस के तहत मुंगेली में प्रेरक कार्यक्रम, कलेक्टर और एसएसपी ने छात्रों को दिया मार्गदर्शन

मुंगेली.
मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान मिशन 90 प्लस के तहत जिले में प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर कुन्दन कुमार और एसएसपी भोजराम पटेल ने कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के डी व ई ग्रेड विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाना और परीक्षा तनाव दूर करना रहा। विद्यार्थियों ने टाइम मैनेजमेंट, एकाग्रता, तनाव प्रबंधन और उत्तर लेखन से जुड़ी शंकाएं साझा कीं। अधिकारियों ने नियमित रिवीजन, लिखने का अभ्यास, मोबाइल से दूरी और सकारात्मक सोच पर जोर दिया।

कलेक्टर ने कहा कि सीमित संसाधनों में भी बेहतर परिणाम संभव हैं, बस लगन और सही समय प्रबंधन जरूरी है। बताया गया कि बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 11 हजार से अधिक हाईस्कूल और करीब 7 हजार हायर सेकेंडरी विद्यार्थी शामिल होंगे। मिशन 90 प्लस के तहत विषयवार व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कमजोर छात्रों की अतिरिक्त कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं।

You May Also Like

More From Author