बिरनपुर हिंसा मामला: बेमेतरा कोर्ट से 17 आरोपी दोषमुक्त, सीएम विष्णु देव साय बोले— यह न्यायालयीन प्रक्रिया

रायपुर। बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा मामले में बेमेतरा जिला न्यायालय ने 17 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह पूरी तरह न्यायालयीन प्रक्रिया है।

अपर सत्र न्यायाधीश साक्षी दीक्षित की अदालत में 64 गवाहों के बयान के बाद फैसला सुनाया गया।

बता दें कि यह मामला अप्रैल 2023 में दो बच्चों के विवाद से शुरू होकर सांप्रदायिक हिंसा में बदल गया था, जिसमें साजा विधायक ईश्वर साहू के पुत्र भुनेश्वर साहू की हत्या हुई थी। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के बंद आह्वान और गांव में आगजनी की घटनाएं सामने आईं।

प्रशासन ने धारा 144 लागू की थी। शुरुआती जांच में 12 आरोपी बनाए गए थे, जबकि बाद में सीबीआई ने 6 नए नाम जोड़े थे।

You May Also Like

More From Author