रायपुर में पानी संकट: पीएम आवास कॉलोनी के रहवासियों का मटकी फोड़कर विरोध

रायपुर: कचना क्षेत्र के स्वास्तिक नगर स्थित पीएम आवास कॉलोनी में पानी की समस्या को लेकर बुधवार को रहवासियों ने नगर निगम मुख्यालय के सामने मटकी फोड़कर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के नेतृत्व में उपायुक्त विनोद पांडेय को ज्ञापन सौंपकर अधूरे बोरिंग कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक साल से अधिक समय से टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है और स्थायी समाधान नहीं किया गया।

उपायुक्त ने 5 मार्च तक बोरिंग कार्य पूरा कराने और तब तक टैंकरों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया है। आकाश तिवारी ने चेतावनी दी है कि समयसीमा तक काम नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author