धमतरी: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दहदहा में पढ़ने वाले कक्षा 6वीं से 8वीं तक के 35 बच्चों द्वारा अपनी कलाइयों पर नुकीली वस्तु से कट लगाने का मामला सामने आया है। घटना करीब एक माह पुरानी बताई जा रही है, जिसकी जानकारी 13 फरवरी को स्कूल प्रबंधन को मिली।

जांच के बाद प्रशासन हरकत में आया। अविनाश मिश्रा और सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर संयुक्त टीम गठित कर जांच कराई गई। बच्चों की मनोचिकित्सक से काउंसलिंग भी करवाई गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक बच्चे द्वारा हाथ काटने के बाद अन्य बच्चों ने देखा-देखी ऐसा किया। फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित हैं और स्कूलों को ऐसी घटनाओं को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

You May Also Like

More From Author