डिप्टी CM अरुण साव का विपक्ष पर हमला, विकास और नक्सल उन्मूलन पर दिया जोर

रायपुर: अरुण साव ने असम दौरे से लौटकर भाजपा की मजबूती और विपक्ष की कमजोरी पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने असम और छत्तीसगढ़ में विकास को गति दी है और इस बार एनडीए पहले से अधिक सीटें जीतेगा।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष मैदान में नजर नहीं आ रहा और सिर्फ दावे कर रहा है। वहीं भूपेश बघेल के राज्यसभा जाने की चर्चाओं को कांग्रेस का आंतरिक मामला बताया।

बलरामपुर में अवैध खनन से जुड़े मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार ने तुरंत संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।

नक्सलवाद पर नरेंद्र मोदी और अमित शाह के मार्गदर्शन में कार्रवाई तेज होने की बात कहते हुए उन्होंने दावा किया कि बस्तर सहित देश में नक्सलवाद खत्म होने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

You May Also Like

More From Author