होली स्पेशल ट्रेन: बिलासपुर जोन से 15+ ट्रेनों की घोषणा, यात्रियों को राहत

बिलासपुर। होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 15 से अधिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। फिलहाल 6 प्रमुख ट्रेनों के 14 फेरों की घोषणा की गई है, जिनमें रिजर्वेशन शुरू हो चुका है।

इन ट्रेनों से छत्तीसगढ़ समेत महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे वेटिंग लिस्ट कम होगी और कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।

प्रमुख ट्रेनों में दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन, गोंदिया-छपरा, दुर्ग-मधुबनी, गोंदिया-पटना और बिलासपुर-चर्लपल्ली रूट शामिल हैं, जो अलग-अलग तारीखों में संचालित होंगी।

You May Also Like

More From Author