आर्थिक सर्वेक्षण में बड़ा अनुमान: छत्तीसगढ़ की जीएसडीपी 11.57% बढ़ने की उम्मीद

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था में मजबूत वृद्धि का अनुमान जताया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 11.57% बढ़कर करीब 6.31 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, कृषि क्षेत्र में 12.53%, उद्योग में 10.26% और सेवा क्षेत्र में 13.15% वृद्धि का अनुमान है, जबकि स्थिर मूल्यों पर कुल वृद्धि दर 8.11% रहने की संभावना जताई गई है। वहीं वर्ष 2024-25 में कुल 10.50% की वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्रों में संतुलित बढ़ोतरी देखने को मिली।

वित्त मंत्री ने बताया कि सरकारी योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव से प्रति व्यक्ति आय में भी वृद्धि हो रही है। वर्ष 2025-26 में प्रति व्यक्ति आय 1,79,244 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।

You May Also Like

More From Author