राजनांदगांव में प्रशासनिक फेरबदल: तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के अस्थायी तबादले किए हैं। यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा।

जारी आदेश के अनुसार, तहसील कार्यालय कुमरदा से आकांक्षा साहू को छुरिया तहसील में पदस्थ किया गया है, जबकि छुरिया से विजय कुमार कोठारी को कुमरदा तहसील भेजा गया है।

इसी तरह नायब तहसीलदार स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। राजनांदगांव से गंगाधर राव को छुरिया, घुमका से रामलखन चौहान को राजनांदगांव और छुरिया से अब्दुल वसीम सिद्दीकी को घुमका तहसील में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह सभी पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।

You May Also Like

More From Author