विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन हंगामेदार, सवाल-जवाब और अहम मुद्दों पर चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन हंगामेदार रहने के आसार हैं। सदन में प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विधेयकों से जुड़ी जानकारी और राज्यपाल के अभिभाषण पर विस्तृत चर्चा होगी।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और लखनलाल देवांगन विभिन्न सवालों के जवाब देंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा सदन में पत्र प्रस्तुत करेंगे। अन्य मंत्री भी संबंधित दस्तावेज पटल पर रखेंगे।

सत्र के दौरान पूर्व सत्र के लंबित प्रश्नों के उत्तर भी प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों की जानकारी दी जाएगी।

सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। इसके अलावा याचिकाएं पेश होंगी और राज्यपाल के अभिभाषण पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

You May Also Like

More From Author