छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना, राजस्व पटवारी संघ ने किया स्वागत

रायपुर। राजस्व पटवारी संघ ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बजट में घोषित शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का स्वागत किया है। इस योजना के तहत ई-हेल्थ कार्ड के माध्यम से कर्मचारी बिना नकद भुगतान के इलाज करा सकेंगे।

संघ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप और प्रदेश सचिव निर्मल साहू ने संयुक्त बयान में कहा कि अब तक कर्मचारियों को इलाज के दौरान खर्च स्वयं वहन करना पड़ता था और बाद में बिल जमा करने पर प्रतिपूर्ति मिलती थी, जिससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि यह नई कैशलेस चिकित्सा सुविधा कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। इस निर्णय से आर्थिक बोझ कम होगा और उपचार के दौरान होने वाली चिंताओं से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी।

You May Also Like

More From Author