जशपुर। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। करडेगा से कुनकुरी आ रही अनमोल बस एजेंसी की यात्री बस गोड़ाअंबा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बच्चे समेत 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को इलाज के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं, वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
Raipur Ganesh Utsav 2026: गणेशमय हुई राजधानी रायपुर, हर तरफ बप्पा के स्वागत की धूम, कल पंडालों में विराजेंगे विघ्नहर्ता



