राजिम महाविद्यालय में ‘श्री अन्न फूड फेस्टिवल’ कार्यशाला आयोजित, मिलेट्स के महत्व पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी

राजिम। शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम में प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा के मार्गदर्शन में रुसा 2.0 द्वारा प्रायोजित श्री अन्न फूड फेस्टिवल पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. अभया आर. जोगलेकर (प्राचार्य, शासकीय बी.पी. लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आरंग) रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सविता मिश्रा ने की।

कार्यशाला में डॉ. अभया जोगलेकर ने मिलेट्स (श्री अन्न) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पारंपरिक भारतीय आहार पद्धति स्वस्थ जीवन के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने जंक फूड के बढ़ते दुष्प्रभावों पर चिंता जताते हुए बताया कि मिलेट्स का सेवन कई जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव में सहायक है।

कार्यक्रम में डॉ. धर्मेंद्र खोखर (इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर) और डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने भी श्री अन्न के उत्पादन और इसके स्वास्थ्य लाभों पर जानकारी दी। इसके बाद श्री अन्न आनंद मेला का आयोजन किया गया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश कुमार बघेल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्रीमती श्वेता खरे ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author