CG Morning News:
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:20 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से निकलकर 11:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे और विधानसभा सत्र में भाग लेंगे।
दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 3:30 बजे फिर से विधानसभा पहुंचकर सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे।
शाम 6 बजे मुख्यमंत्री सिविल लाइन स्थित अपने निवास लौटेंगे। वहीं रात 9 बजे वे शदाणी दरबार में सद्गुरु संत राजाराम साहिब जी के 66वें वर्ष महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।