भाजपा ने जारी की छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया टीम की नई सूची, सहसंयोजक और प्रवक्ताओं की नियुक्ति

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से पार्टी ने छत्तीसगढ़ की नई प्रदेश मीडिया टीम की घोषणा कर दी है। इस सूची में प्रवीण साहू, गोविंदा गुप्ता और राहुल राय को प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया है।

इसके अलावा अनुराग अग्रवाल, गौरीशंकर श्रीवास, राजीव चक्रवर्ती सहित 10 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि 11 लोगों को मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है।

पार्टी संगठन के अनुसार मीडिया विभाग को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से इन नियुक्तियों की घोषणा की गई है। नई टीम सरकार की योजनाओं, संगठन की गतिविधियों और पार्टी के विचारों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने का काम करेगी।

You May Also Like

More From Author