रायपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में छापा, फैक्ट्रियों से 7 नाबालिग बच्चों को कराया गया रेस्क्यू

रायपुर। राजधानी के औद्योगिक क्षेत्रों में बाल श्रम के खिलाफ पुलिस और एनजीओ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। उरला, सिलतरा और खमतराई इलाके के फैक्ट्रियों में छापेमारी कर 7 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया।

जानकारी के अनुसार ये बच्चे भारी मशीनों और खतरनाक रसायनों के बीच काम करने को मजबूर थे। कार्रवाई के दौरान सोनी प्लाईवुड इंडस्ट्री, शैमरॉक ओवरशिष प्राइवेट लिमिटेड, इद्राक्षी पाली प्लास्टर एलएलपी प्लांट और सन लॉजिस्टिक एंड डिस्ट्रीब्यूटर समेत चार संस्थानों में जांच की गई।

पुलिस ने कंपनी संचालक और एक ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एनजीओ के अनुसार इन क्षेत्रों में नाबालिगों से काम करवाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है।

You May Also Like

More From Author