रायगढ़ में करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, CSR फंड के नाम पर 5 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में सीएसआर फंड दिलाने के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम के जरिए कॉरपोरेट बैंक अकाउंट उपलब्ध कराते थे और 5 से 15% तक कमीशन लेते थे।

मामले का खुलासा तब हुआ जब एनजीओ से जुड़ी आयशा परवीन ने शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों ने उन्हें झांसा देकर उनके संस्थान के नाम से बैंक खाता खुलवाया और गुवाहाटी बुलाकर मोबाइल में APK फाइल इंस्टॉल कर खाते का दुरुपयोग किया।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पीड़िता के खाते से 2.17 करोड़ रुपए का संदिग्ध ट्रांजेक्शन किया। देशभर में इस खाते से जुड़े 44 साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल और लैपटॉप जब्त किए हैं। पूछताछ में 25-30 बैंक खाते गैंग को उपलब्ध कराने की बात सामने आई है। फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच जारी है।

You May Also Like

More From Author