दीपक बैज का सरकार पर हमला: कानून व्यवस्था, परीक्षा घोटाले और धर्म विधेयक पर उठाए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दिल्ली दौरे से लौटने के बाद राज्य सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आदिवासी हित, कानून व्यवस्था, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक और परीक्षा घोटालों पर सवाल उठाए।

बैज ने बताया कि दिल्ली में आदिवासी कांग्रेस राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की बैठक में देशभर के नेताओं ने भाग लिया, जिसमें आदिवासी अधिकारों के संरक्षण और लीडरशिप डेवलपमेंट पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी राज्य स्तरीय परिषद बनाई जाएगी, जो आदिवासी मुद्दों पर अध्ययन कर रिपोर्ट देगी। इस प्रक्रिया की मॉनिटरिंग राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर बैज ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह बिल वर्षों तक लंबित क्यों रहा और अब इसे वापस क्यों भेजा गया, सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।

कानून व्यवस्था पर उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध और नशे का कारोबार बढ़ रहा है, जिससे स्थिति बिगड़ती जा रही है। वहीं भर्ती और परीक्षा प्रक्रियाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बैज ने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

You May Also Like

More From Author