छत्तीसगढ़ में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा तबादला, हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश

बिलासपुर: हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की अनुशंसा पर प्रदेश के कई न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। रजिस्टार जनरल द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में पदस्थ जजों और न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।

सूची के मुताबिक जांजगीर-चांपा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत को अंबिकापुर, जबकि रजिस्टार न्यायिक खिलावन राम रिगरी को कोंडागांव भेजा गया है। वहीं संघरत्ना भटपहरी का तबादला कवर्धा किया गया है।

इसके अलावा जयदीप गर्ग, सुमित कपूर, अमित कुमार कोहली और दिग्विजय सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

साथ ही बड़ी संख्या में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के भी तबादले किए गए हैं, जिनमें विभिन्न जिलों के न्यायिक अधिकारियों को नए स्थानों पर पदस्थ किया गया है।

You May Also Like

More From Author