रायपुर। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने बजट सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि सत्र कम से कम 25 से 30 दिनों का होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार सत्र छोटा कर दिया गया, जिससे विपक्ष को अपनी बात रखने का पर्याप्त समय नहीं मिला और देर रात तक बैठक करनी पड़ी।
महंत ने कहा कि विपक्ष को जनता से जुड़े मुद्दे, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही जैसे विषय उठाने के लिए अधिक समय मिलना जरूरी है। उन्होंने प्रदेश में गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इसके साथ ही उन्होंने राज्य में अफीम की खेती बढ़ने पर चिंता जताते हुए सरकार से निगरानी और कार्रवाई करने की अपील की।