धमतरी में गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 22 मार्च को पहली बार ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के तहत महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप आयोजित होगी। प्रतियोगिता दोपहर 3 बजे मचान हाट प्वाइंट से शुरू होकर गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स प्वाइंट तक 1000 मीटर की दूरी में होगी, जिसमें 52 टीमें हिस्सा लेंगी।

इस आयोजन की खास बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्र की तीन महिला टीमें भी पारंपरिक नाव के साथ भाग ले रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण का संदेश देंगी।

प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए 1 लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं, साथ ही बोट सजावट के लिए 11 हजार रुपये का विशेष पुरस्कार भी होगा।

इस आयोजन का उद्देश्य गंगरेल बांध को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना है।

You May Also Like

More From Author