सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 3 शक्तिशाली IED बरामद कर नक्सली साजिश नाकाम

सुकमा। सुरक्षाबलों ने सर्चिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सलियों की एक गंभीर साजिश को नाकाम कर दिया। अभियान के दौरान तीन शक्तिशाली आईईडी बरामद किए गए, जिनका वजन क्रमशः 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो था। इन विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, 226वीं बटालियन सर्चिंग पर निकली हुई थी। इसी दौरान जगरगुंडा-नरसापुरम मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए ये आईईडी मिले, जिन्हें सुरक्षाबलों को भारी नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था।

बरामदगी के बाद बम निरोधक दस्ता, डीएसएमडी और डॉग स्क्वायड की सहायता से सभी आईईडी को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया गया। कार्रवाई पूरी करने के बाद सर्चिंग टीम सुरक्षित वापस लौट आई।

इस घटना से क्षेत्र में नक्सलियों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। सुरक्षाबलों का लक्ष्य है कि 31 मार्च तक इलाके को नक्सल मुक्त किया जाए।

You May Also Like

More From Author