गंगरेल बांध में पहली बार नौकायान उत्सव, बोट रेस में 52 टीमों ने दिखाया दम

धमतरी। गंगरेल बांध में पहली बार ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के तहत महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। 1000 मीटर की इस रोमांचक प्रतियोगिता में धमतरी, कांकेर और बालोद की 52 टीमों ने हिस्सा लिया और संतुलन व टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक ओमकार साहू, महापौर रामू रोहरा और पूर्व विधायक रंजना साहू ने किया। इस दौरान कलेक्टर अविनाश मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की भागीदारी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही, जिन्होंने पारंपरिक नाव से प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में विजेताओं को क्रमशः 1 लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये के पुरस्कार दिए गए। साथ ही वेशभूषा और सजावट के लिए भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

आयोजन के दौरान पौधरोपण, मछुआ समितियों को आइस बॉक्स वितरण और वॉटर एंबुलेंस की शुरुआत भी की गई। यह उत्सव जिले में पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

You May Also Like

More From Author