छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान, 27 मार्च को बारिश और तेज हवाओं के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली है।

हालांकि, अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार भी जताए गए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 27 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।

प्रदेश में तापमान की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इससे दिन और रात के तापमान में स्पष्ट अंतर बना हुआ है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।

You May Also Like

More From Author