रायपुर में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य आगाज

रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में देश के पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और अधोसंरचना मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि रहे।

25 मार्च से 3 अप्रैल तक रायपुर, बस्तर और सरगुजा में आयोजित इस खेल महाकुंभ में 30 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 2500 खिलाड़ी 9 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ के तहत 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी घोषित किए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि यह आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और खेल हस्तियां भी मौजूद रहीं।

You May Also Like

More From Author