जांजगीर-चांपा। जिले के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
एसपी विजय कुमार पांडेय द्वारा जारी ट्रांसफर सूची में उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक सहित कुल 106 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। आदेश के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों को चिन्हित कर उनका स्थानांतरण किया गया है। करीब तीन वर्षों से एक ही जगह तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा महिला थाना में 11 अधिकारी और कर्मचारियों की नई नियुक्ति की गई है। साथ ही जिले की रिस्पॉन्स टीम में भी बदलाव किए गए हैं, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया और अधिक तेज व प्रभावी हो सके।