एक्साइज ड्यूटी कटौती पर दीपक बैज का हमला, पेट्रोल-डीजल कीमत और सप्लाई पर उठाए सवाल

रायपुर। पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से आम जनता को कोई राहत नहीं मिली, बल्कि इसका फायदा केवल तेल कंपनियों को हो रहा है। बैज ने सवाल उठाया कि जब कीमतों में कोई कमी नहीं आई, तो कटौती का लाभ आखिर किसे मिल रहा है।

उन्होंने आबकारी विभाग में मैनपावर सप्लाई को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाए और कहा कि सत्ता पक्ष अपने नेताओं को लाभ पहुंचाने का काम कर रहा है। साथ ही अफीम और गांजा खेती को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे संरक्षण देने की बात कही।

पेट्रोल और गैस आपूर्ति पर बैज ने कहा कि सरकार स्थिति की सच्चाई छिपा रही है। उन्होंने दावा किया कि पेट्रोल पंपों पर लोगों की कतारें लगी हैं और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। उन्होंने सरकार से वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और जनता से माफी मांगने की मांग की।

You May Also Like

More From Author