रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के कमजोर पड़ने पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश अब भयमुक्त और शांत वातावरण की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग भी इस बदलाव से खुश हैं और इसे बड़ा परिवर्तन मान रहे हैं। मंत्री ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के प्रयासों से नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है।
लोकसभा में नक्सलवाद पर चर्चा को लेकर उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए महत्वपूर्ण विषय है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में देश में बड़े बदलाव हुए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ को दशकों पुरानी नक्सल समस्या से उबरता हुआ बताया।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कश्यप ने कहा कि आदिवासी समाज को लंबे समय तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया, जबकि भाजपा ने उनके विकास के लिए काम किया है।
इसके अलावा मंत्री ने प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुना और कहा कि इसमें देशभर के नवाचारों और जल संरक्षण जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने सीमित संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी प्रधानमंत्री की बातों की सराहना की।