दुर्ग में फर्जी नियुक्ति पत्र का खुलासा, 11 शिक्षकों के नाम पर जारी आदेश

दुर्ग: जिले के 11 आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में संविदा शिक्षकों के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी होने का मामला सामने आया है। एक महिला जब जेपी नगर कैंप-2 स्थित स्कूल में ज्वाइनिंग के लिए पहुंची, तब इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

स्कूल प्राचार्य को नियुक्ति पत्र संदिग्ध लगा, जिसके बाद उन्होंने जिला शिक्षा विभाग से पुष्टि की। जांच में पता चला कि डीईओ कार्यालय से कोई भी नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया गया था। इसके बाद महिला भी वापस नहीं लौटी, जिससे पत्र के फर्जी होने की पुष्टि हो गई।

प्राचार्य सुधा कुर्रे ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा से की, जिन्होंने एसपी कार्यालय और कोतवाली थाने में शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने का प्रतिवेदन दिया है।

फर्जी पत्र में विभिन्न विषयों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति 1 अप्रैल से दर्शाई गई थी। आशंका जताई जा रही है कि यह नियुक्ति पत्र पैसे लेकर जारी किए गए हैं।

You May Also Like

More From Author