छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, हल्की बारिश के बाद अब बढ़ेगा तापमान

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव जारी है। गर्मी के बीच हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है, हालांकि आज भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है, जबकि मेघगर्जन की गतिविधियों में कमी आएगी। हाल ही में उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, वहीं राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 38.5°C और अंबिकापुर में न्यूनतम 17.5°C दर्ज किया गया।

रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम 24°C के आसपास रह सकता है।

You May Also Like

More From Author