छत्तीसगढ़ में साड़ी वितरण योजना पर विवाद, गुणवत्ता और मापदंडों पर उठे सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग की साड़ी वितरण योजना विवादों में घिर गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दी गई साड़ियों की लंबाई और गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि 2024-25 में करीब 1.94 लाख हितग्राहियों को साड़ियां वितरित की गईं, लेकिन कई जगह साड़ियां निर्धारित 5.5 मीटर से कम पाई गईं। इसके अलावा धोने के बाद रंग उतरने और कपड़े के सिकुड़ने की शिकायतें भी मिली हैं, जिससे महिलाओं को असुविधा हो रही है।

इस मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं और जहां शिकायतें मिल रही हैं, वहां साड़ियां वापस लेकर बदलने के निर्देश दिए हैं।

You May Also Like

More From Author