मुंगेली में निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्विमिंग पूल, गौरव पथ, नालंदा परिसर और नए नगरपालिका भवन सहित विभिन्न परियोजनाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान धीमी प्रगति और गुणवत्ता में कमी पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ बारिश से पहले पूरा करने और निर्माण में गुणवत्ता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने कहा कि लापरवाही या भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

You May Also Like

More From Author