लोरमी में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही: खुले में मिली सरकारी दवाइयां

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां छत्तीसगढ़ शासन के लोगो वाली सरकारी दवाइयां खुले में लावारिस हालत में मिली हैं। बोड़तरा-पथर्रा मार्ग पर भारी मात्रा में दवाइयों के मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया।

इन दवाइयों का इस तरह खुले में पड़े होना न सिर्फ सरकारी संसाधनों की बर्बादी है, बल्कि बच्चों और पशुओं के लिए भी खतरा बन सकता था। मामले की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला शाहा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और खंड चिकित्सा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए।

सीएमएचओ ने बताया कि ब्लॉक स्तर के दवा भंडारों के स्टॉक रजिस्टर की जांच की जाएगी, ताकि दवाइयों के स्रोत का पता लगाया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि निस्तारण के तय नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और दवा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You May Also Like

More From Author