रायपुर में आज अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर 1 बजे शंकर नगर स्थित दुर्गा मैदान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता भोज में भाग लेंगे।

इसके बाद दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट चौक पहुंचकर सीएम डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

You May Also Like

More From Author