छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 42°C पहुंचा पारा; 15 अप्रैल से हीट वेव के आसार

रायपुर: छत्तीसगढ़ में उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। मध्य क्षेत्रों में गर्मी का असर तेज हो गया है और बिना एसी-कूलर के दिन बिताना मुश्किल हो रहा है। रायपुर और दुर्ग संभाग में पारा तेजी से चढ़ रहा है।

सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 42°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.2°C रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, विभिन्न द्रोणिकाओं और चक्रीय परिसंचरण के प्रभाव के बीच गर्म हवाओं का असर जारी रहेगा, जिससे तापमान में अगले दो दिनों में करीब 2°C तक और वृद्धि हो सकती है।

मौसम विभाग ने 14 अप्रैल को शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है, जबकि 15 अप्रैल से मध्य क्षेत्रों में हीट वेव जैसी स्थिति बनने की संभावना है।

रायपुर मौसम: राजधानी में आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।

You May Also Like

More From Author