दुर्ग में जनगणना 2027 की तैयारी अंतिम चरण में, डिजिटल तरीके से होगा सर्वे

दुर्ग: जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी और दो चरणों में संपन्न की जाएगी। पहला चरण 1 से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण का होगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में परिवार और व्यक्तियों की गणना के लिए किया जाएगा।

कलेक्टर अभिजीत सिंह के अनुसार, जिले में 3,850 प्रगणक और पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जिनके लिए प्रशिक्षण 11 अप्रैल से शुरू हो चुका है।

इस बार डेटा संग्रह मोबाइल एप के जरिए होगा और 16 से 30 अप्रैल तक नागरिकों को सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा भी दी जाएगी। जनगणना से जुड़ी सभी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

You May Also Like

More From Author