रायपुर। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को वितरित साड़ियों की खराब गुणवत्ता की शिकायतों पर सरकार ने सख्ती दिखाई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विभागीय जांच में कुछ जगहों पर मानकों से कमी की पुष्टि होने के बाद खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को दोबारा गुणवत्ता जांच कराने और दोषी एजेंसियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही खराब साड़ियों को वापस लेकर नई और बेहतर साड़ियां देने के आदेश भी जारी किए गए हैं। सरकार ने साफ किया है कि मामले में पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जा रही है।


