महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात, नारी शक्ति वंदन पहल की सराहना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित कार्यालय में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आयोजित विशेष सत्र और पारित संकल्प के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसी पहल से महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को और मजबूती मिलेगी।

You May Also Like

More From Author