रायपुर। विष्णुदेव साय ने मध्य प्रदेश में हुए हालिया क्रूज हादसे के बाद छत्तीसगढ़ में सभी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर कड़े निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री ने धमतरी, कोरबा समेत सभी जिलों के कलेक्टरों को वाटर स्पोर्ट्स स्थलों का तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराने और SOP का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही उपकरणों की नियमित जांच, प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती, आपातकालीन प्रबंधन और लाइफ जैकेट जैसे सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने चेतावनी दी है कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों और संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

