CG Weather Update: रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में मौसम बदला, बारिश और अंधड़ के आसार

CG Weather Update (Short):
रायपुर. छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बाद मौसम ने करवट ली है। राजधानी रायपुर में दिनभर तेज धूप के बाद शाम को बादल छाए और रात में अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

प्रदेश में आने वाले 5 दिनों तक कुछ स्थानों पर तेज हवाएं, मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना है। 4 और 5 मई को मौसम गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

रायपुर में 3 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 42°C रहने की संभावना है।

You May Also Like

More From Author