असम जीत के बाद भाजपा का भूपेश बघेल पर हमला, कांग्रेस का पलटवार

रायपुर: असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस की हार को लेकर भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी करते हुए भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। पोस्टर में लिखा गया है कि जहां-जहां बघेल को जिम्मेदारी मिली, वहां-वहां कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा।

नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष और भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि वे यह बात पहले से कहते आ रहे हैं और हालिया नतीजे इसका उदाहरण हैं। उन्होंने दावा किया कि जिन-जिन चुनावों में भूपेश बघेल को जिम्मेदारी दी गई, वहां कांग्रेस को नुकसान हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा चाहती है कि आगे भी कांग्रेस बघेल को जिम्मेदारी दे, ताकि उनकी जीत का सिलसिला जारी रह सके।

वहीं, कांग्रेस की ओर से सुशील आनंद ने पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास भूपेश बघेल के कद का कोई नेता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बार-बार पोस्टर और फर्जी एआई वीडियो के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। सुशील आनंद ने कहा कि भाजपा जानती है कि वह भूपेश बघेल का सीधा मुकाबला नहीं कर सकती। उन्होंने यह भी कहा कि बघेल के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी थी, जो उनकी क्षमता को दर्शाता है।

You May Also Like

More From Author