रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था, ‘ऑपरेशन सिंदूर’, प्रशासनिक फेरबदल और विपक्षी दलों के आंदोलनों को लेकर बयान दिया। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या पर उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस समर्थकों द्वारा कथित रूप से अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक साल पूरे होने पर साव ने इसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व और भारतीय सेना की बहादुरी का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने आतंकियों को करारा जवाब दिया।
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला शासन व्यवस्था को मजबूत और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लिया गया है। वहीं ‘सुशासन तिहार’ को जनता की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
NSUI के सीएम हाउस घेराव पर प्रतिक्रिया देते हुए साव ने संगठन की मंशा पर सवाल उठाए। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव हारने के बावजूद उत्साहित रहती है और यह उनका आंतरिक मामला है।



