जशपुर में शासकीय प्राथमिक विद्यालय दास डुमरटोली में प्रवेश शुरू, बच्चों को मिल रही आधुनिक शिक्षा और मुफ्त सुविधाएं

जशपुर। सन्ना रोड स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय दास डुमरटोली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक कुल 171 सीटें रिक्त हैं। यहां नई शिक्षा नीति 2020 के तहत गुणवत्तापूर्ण हिंदी माध्यम शिक्षा दी जा रही है।

विद्यालय में बच्चों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म, मध्यान्ह भोजन, पाठ्यपुस्तकें, छात्रवृत्ति और खेल सामग्री जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही इंग्लिश स्पोकन क्लास, योग, वैदिक गणित और नवोदय, सैनिक स्कूल व एकलव्य विद्यालय जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाती है।

विद्यालय में प्रत्येक शनिवार “बैगलेस डे” मनाया जाता है, जिसमें बच्चों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट, पेपर बैग निर्माण और वेस्ट टू बेस्ट जैसी रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। प्रधान पाठिका फिरदौस खानम ने अभिभावकों से समय पर बच्चों का पंजीयन कराने की अपील की है।

You May Also Like

More From Author