ताड़मेटला मामले में आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस का हमला, सरकार पर उठाए सवाल

रायपुर। ताड़मेटला नक्सली हमले में सभी आरोपियों को हाईकोर्ट से बरी किए जाने के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पुलिस जिन लोगों को दोषी बता रही थी, अदालत ने उन्हें सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौरान गंभीर घटनाओं में असली दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई और गरीब आदिवासियों को आरोपी बनाया गया।

शुक्ला ने कहा कि ताड़मेटला और झीरम जैसे मामलों में वास्तविक आरोपी अब भी कानून की पकड़ से बाहर हैं। उन्होंने इसे तत्कालीन भाजपा सरकार की विफलता बताया और कहा कि शहीद जवानों को अब तक न्याय नहीं मिल सका है।

वहीं सुशासन तिहार को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह अभियान पूरी तरह विफल साबित हो रहा है, क्योंकि जनता का सरकार पर भरोसा कम हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन फर्जी आवेदन दिखाकर कार्यक्रम को सफल बताने की कोशिश कर रहा है, जबकि पिछली सुशासन तिहार के लाखों आवेदन अब भी लंबित हैं।

You May Also Like

More From Author