पीएम मोदी की अपील के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छोड़ा पायलट वाहन और फॉलो गाड़ी

रायपुर। मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi की ऊर्जा बचत और संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। राज्य के वित्त मंत्री O. P. Choudhary ने सादगी और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बड़ा फैसला लिया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि स्थिति सामान्य होने तक, अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर, वे पायलट वाहन और फॉलो गाड़ी/प्रोटोकॉल का उपयोग नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री की अपील के सम्मान में लिया गया है। ओपी चौधरी के इस कदम को ऊर्जा बचत और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की दिशा में सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

You May Also Like

More From Author