CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी और उमस बढ़ी, कुछ जिलों में बारिश और अंधड़ के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मई के दूसरे सप्ताह के बाद मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। कहीं तेज गर्मी तो कहीं हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण 13 मई को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर में मंगलवार को तेज गर्मी के साथ गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे उमस में भी बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रायपुर में बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

प्रदेश में मंगलवार को मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। दुर्ग में सबसे अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अगले 48 घंटों में और मजबूत हो सकता है।

विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के संकेत हैं।

You May Also Like

More From Author