जैतपुरी में वन विभाग की कार्रवाई के बाद बवाल, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन

धमतरी। सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरी में वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण धमतरी कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएफओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया, जिसे कांग्रेस का भी समर्थन मिला।

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम ने जबरन लोगों को घरों से उठाया और मारपीट की। हालांकि वन विभाग के आरोपों को ग्रामीणों ने खारिज कर दिया। कार्रवाई के दौरान वन विभाग और ग्रामीणों के बीच जमकर विवाद और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कई ग्रामीणों के घायल होने की बात सामने आई है।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

You May Also Like

More From Author