नायब तहसीलदार मारपीट मामला: आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे तहसीलदार

रायपुर। नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के आह्वान पर अधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, जिससे राजस्व और अन्य शासकीय कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

संघ का कहना है कि 29 मई को प्रदेशव्यापी विरोध और सामूहिक अवकाश के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे अधिकारियों में नाराजगी है। मामला मैनपाट की राजापुर उप तहसील का है, जहां जमीन संबंधी कार्य को लेकर विवाद के बाद नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ कथित मारपीट हुई थी।

घटना के बाद विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों सहित 10 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं विधायक की बहन की शिकायत पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर एफआईआर दर्ज होने के बाद विवाद और गहरा गया है।

You May Also Like

More From Author