दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता हावी

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बेमेतरा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश की बेलगाम नौकरशाही और प्रशासनिक अराजकता का उदाहरण है। स्थिति ऐसी है कि सरकारी कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था पर विधानसभा अध्यक्ष को भी मंच से नाराजगी जतानी पड़ी।

दीपक बैज ने कहा कि इससे पहले बेमेतरा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में एक वरिष्ठ मंत्री ने भी सरकारी अमले और पुलिस पर शराब बिक्री को लेकर सवाल उठाए थे। वहीं भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी अधिकारियों पर अवैध शराब बिक्री को संरक्षण देने के आरोप लगा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर हो चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के कुछ जनप्रतिनिधि भी मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल हैं, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।

You May Also Like

More From Author